सरकारी नौकरी 2025 (Government Job 2025 ) : UPPSC ने असिस्टेंट प्रोफेसर के 1253 पदों पर निकाली भर्ती

 

Government Job 2025 


अगर आप सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए सुनहरा मौका है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने असिस्टेंट प्रोफेसर (Assistant Professor) के 1253 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

भर्ती की मुख्य जानकारी (UPPSC Assistant Professor Recruitment 2025)

कुल पदों की संख्या: 1253

पद का नाम: असिस्टेंट प्रोफेसर (Assistant Professor)

आयु सीमा: न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष (सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग को आयु में छूट मिलेगी)

शैक्षणिक योग्यता: संबंधित विषय में मास्टर डिग्री और UGC NET /PhD  पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

वेतनमान: 57,700/- से 1,82,400/- रुपए प्रतिमाह।

ऑफिशियल वेबसाइट: uppsc.up.nic.in


क्या है सलेक्शन प्रोसेस?

  • सबसे पहले प्रारंभिक परीक्षा (Preliminary Examination) होगा।
  • उसके बाद मुख्य परीक्षा (Mains Examination) होगा।
  • दोनों के क्लियर होने के बाद अभ्यर्थियों का इंटरव्यू होगा।


आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियाँ

  • आवेदन शुरू होने की तिथि: 4 September, 2025
  • आवेदन की आखिरी तिथि: 6 October, 2025

 

आवेदन शुल्क

  • सामान्य, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवार के लिए 125 रुपये।
  • अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवार के लिए 65 रुपये।
  • दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 25 रुपये।

 

आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
  • इसके बाद वन-टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) टैब पर क्लिक करें।
  • अब मोबाइल नंबर और ईमेल ID से रजिस्ट्रेशन करें।
  • आवेदन पत्र भरें और जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।

महत्वपूर्ण सूचना: 
  • आवेदन की प्रक्रिया वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) आधारित आनलाइन आवेदन के माध्यम से ही स्वीकार की जाएगी। 
  • आवेदन शुरू होने से पहले वह अपना ओटीआर पंजीकरण पूरा कर ओटीआर नंबर प्राप्त कर लें।

 

क्यों करें इस नौकरी के लिए आवेदन?

  • स्थिर करियर: सरकारी नौकरी का सबसे बड़ा फायदा स्थिरता है।
  • उच्च सैलरी पैकेज: सैलरी डेढ़ लाख से अधिक।
  • प्रतिष्ठा और सम्मान: असिस्टेंट प्रोफेसर पद शिक्षा जगत में उच्च स्तर की प्रतिष्ठा देता है।
  • प्रमोशन के अवसर: समय-समय पर पदोन्नति की सुविधा।

 

निष्कर्ष

अगर आप योग्य और इच्छुक उम्मीदवार हैं तो UPPSC Assistant Professor Recruitment 2025 आपके लिए सुनहरा अवसर है। देर न करें और आज ही आवेदन करें।

👉 ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट देखें: uppsc.up.nic.in

 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मोबाइल से Resume कैसे बनाएं? 5 Free Apps के साथ आसान तरीका (2026 Guide)

होली 2026 पर घर बैठे कमाई के तरीके ( Ways to earn money from home during Holi 2026)

🎯 स्किल डेवलपमेंट - Skill Development Guide : युवाओं के लिए करियर ग्रोथ स्किल्स आज की सबसे ज़रूरी कुंजी सफलता और करियर ग्रोथ की